फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एक्सप्रेसवे पर सांड से एक के बाद एक टकराईं तीन कार

विज्ञापन
फोटो-19-सांड से टकराने के बाद हवाई पट्टी पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। स्रोत: पीआरवी
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना बेहटामुजावर के हैबतपुर गांव स्थित हवाई पट्टी के पास शुक्रवार की रात बड़ा हादसा होते-होते बच। एक्सप्रेसवे पर घूम रहे सांड से एक के बाद एक कर तीन कारें टकरा गई। हादसे में सांड की मौत हो गई। कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं लेकिन सवार बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

आगरा के थाना समदपुर के गांव कुबेरपुर निवासी योगेंद्र प्रताप कार से लखनऊ जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के हैबतपुर गांव स्थित हवाई पट्टी के पास अचानक सामने आए सांड से उनकी कार टकरा गई। इसके बाद दो अन्य कारें भी सांड से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। सांड की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि कारें पलटी नहीं और कार सवारों को ज्यादा चोटें नहीं आई। सूचना पर पहुंची यूपीडा और पीआरवी पुलिस ने सांड को रास्ते से हटाया। करीब आधा घंटे तक एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर यातायात प्रभावित रहा।
थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि हवाई पट्टी पर अचानक सांड आ जाने से तीन कारें टकरा गई थीं। हादसे में कारें क्षतिग्रस्त हुईं लेकिन उन पर सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें