फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक के साथ गई युवती का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-27- ज्योती (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। सेलापुर गांव निवासी युवती का शव बुधवार सुबह खेत में नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पिता ने गांव निवासी एक युवक और उसके पिता पर दो दिन पहले बेटी को ले जाने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ जांच की। साथ ही पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना के गांव सालेपुर निवासी गुलाब शंकर ने तहरीर में बताया कि बेटी ज्योति (18) को गांव निवासी रामजी साथ ले गया था। छह जनवरी को बेटी को रामजी और उसके पिता राकेश दिन में 11 बजे गांव के बाहर खेत के पास छोड़ गए थे। वहां ज्योति की मां खेत में काम कर रही थी। कुछ देर रुकने के बाद ज्योति फिर चली गई थी। सात जनवरी की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला।

पिता ने बताया कि वह हरियाणा में मजदूरी करते हैं। बेटी के घर न आने की खबर पर बुधवार सुबह ही हरियाणा से घर आए फिर उसका शव लटका मिला। युवती के शव का जिला अस्पताल के डॉ. विवेक गुप्ता, डॉ. शोभित अग्निहोत्री और सथनीबालाखेड़ा पीएचसी की डॉ. नूपुर के पैनल ने वीडियोग्रॉफी के बीच पोस्टमार्टम किया। इसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई है। एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें