फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हत्यारों को उम्रकैद की सजा के बाद दी दिवंगत को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फोटो नंबर-35-दिवंगत विनोद के चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देती पत्नी प्रीत्री, बहन - फोटो : खेममऊ गांव में रमेश की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
उन्नाव/शुक्लागंज। अदालत का फैसला आने के बाद दिवंगत किसान नेता की पत्नी, बहन व अन्य परिजनों ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। पत्नी व बहन ने बताया कि बेरहमी से हत्या करने वालों को फांसी की सजा की मांग की थी लेकिन न्यायालय ने जो फैसला किया उसका सम्मान करते हैं। बंधक बनाकर ईंट-पत्थरों से कूंचकर हत्या करने वाले अब जिंदगी भर जेल में रहेंगे।
विज्ञापन


दिवंगत पूर्व भाकियू नेता विनोद कश्यप की पत्नी प्रीती कश्यप ने बताया कि दो साल पहले 14 जनवरी 2024 को सुबह करीब 11 बजे देवर दुर्गाशंकर उर्फ बऊवा चंदा मांगने निकले थे। वह और उनके दोस्त 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में दीपोत्सव और भंडारा करना चाहते थे। मोहल्ला निवासी हिस्ट्रीशीटर शमशेर उर्फ काले खां ने श्रीराम का जयघोष करने पर पीटा और रुपये छीनने लगा। जानकारी पर पति विनोद कश्यप, बीच-बचाव करने पहुंचे तो बंधक बना लिया और ईंट-पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी थी।
बुधवार को एडीजे प्रथम न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में न्यायाधीश चारों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मुकदमे की पैरवी करके दिवंगत पति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही पत्नी प्रीति और दिवंगत की छोटी बहन भावना कश्यप ने बताया कि उम्मीद थी कि मुख्य हत्यारोपी काले खान फांसी की सजा हो। हालांकि न्यायालय के फैसले का वह पूरा सम्मान करते हैं। खुशी है कि हत्यारे आखिरी सांस तक सलाखों के पीछे रहेंगे। परिजनों ने बताया कि आज सच की जीत हुई है। विनोद का चित्र के सामने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


जनाक्रोश देख छावनी बन गया था पश्चिमी गंगाघाट
किसान नेता की हत्या से पूरे शुक्लागंज में जनाक्रोश फैल गया था। घटना के दूसरे दिन 15 जनवरी को सुबह से शाम तक पश्चिमी गंगाघाट का चंपापुरवा छावनी में तब्दील रहा। भीड़ ने हंगामा और नारेबाजी करते हुए नवीन गंगापुल पर जाम लगाने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें