फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: खेतों में खड़ी फसल बर्बाद कर रहे मवेशी, आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल में किए बंद

Thu, 18 Nov 2021 06:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
स्कूल में बंद गोवंश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र पिपरी गांव में आक्रोशित गांव के लोगों ने सौ जानवरों को स्कूल के अंदर बंद कर दिया। गोवंशों को स्कूल में बंद देखकर स्कूल पहुंचे अध्यापक व बच्चे वापस लौट गए। गांव के लोगों ने बताया कि जानवरों से हमारी फसलों का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


एक तरफ सरकार के द्वारा गौ रक्षा अभियान चलाया जा रहा है दूसरी तरफ गांव में छुट्टा जानवरों का आतंक है। बड़ी मेहनत से किसान अपनी किसानी कर रहा है लेकिन बाद में उनके हाथ मायूसी लगती हैं। इसी को देखते आज गांव के लोग आक्रोशित हो गए। जानवरों को स्कूल के अंदर बंद कर दिया।

खंड विकास अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि इसकी सूचना एसडीएम सदर को दे दी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी हमारे पास नहीं है। हम जानकारी करते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी यहां नहीं आएगा हम जानवरों को यहां से नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें