उन्नाव में लखनऊ- कानपुर हाईवे पर गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा के पास टायर फटने से बस अनियंत्रित हो पलट गई। हादसे में बस सवार 50 यात्रियों में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस सिद्धार्थ नगर से यात्रियों को लेकर मुंबई जा रही थी। लखनऊ कानपुर हाईवे पर बस गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा मोड़ के पास बस का आगे का टायर फटने से बस पलट गई। यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर आवागमन भी बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला लगभग 12 घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना हो गए।