फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जख्म के साथ बीमारी भरा सफर

Thu, 03 Mar 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरपुर विकासखंड के अन्तर्गत मनिकापुर से अलावलपुर डामरीकृत मार्ग पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों के भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार तहसील दिवस में उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन इसका कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

मनिकापुर से वाजिदपुर सांझामऊ, रामपुरखरही, मोहकमपुर, अलावलपुर सहित दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाला डामरीकृत मार्ग पूरी तरह उखड़कर गड्ढों में तब्दील हो गया है। स्थानीय निवासियों व पाटन, भगवंतनगर स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को विद्यालय पहुंचने के लिए गांव की पगडंडियों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने समस्या के प्रति जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों से कई बार अवगत कराया लेकिन खस्ताहाल मार्ग दिन-प्रतिदिन बद से बदतर स्थिति में पहुंच रहा है। खरही रामपुर निवासी चंद्रमाधव त्रिवेदी, भगवान बक्स इंटर कालेज वाजिदपुर में शिक्षक कृष्ण माधव, मनोज कुमार सिंह, पूती शुक्ल, पुत्तन गुरु, पंकज बाजपेयी, नागेंद्र शुक्ल ने स्थानीय निवासियों के लिए मुसीबत बनी इस खस्ताहाल सड़क बनवाए जाने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने लोकनिर्माण विभाग को पत्र लिखकर इस मार्ग के लिए बजट जारी कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें