फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा हादसे में कार चालक की मौत पर कोहराम

विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में मृत कार चालक संदीप का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरास। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा जिले में सड़क हादसे में कार में जिंदा जले पांच लोगों में औरास के मिर्जापुर गांव निवासी कार चालक की मौत पर घर में कोहराम मच गया। आगरा पहुंचे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर औरास के लिए निकले हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर अजिगांव निवासी राजकुमार शर्मा कुछ वर्षों से परिवार के साथ लखनऊ के दुबग्गा में मकान बनाकर रह रहे हैं। अक्सर उनका गांव आना-जाना रहता है। उन्होंने अपने बेटे संदीप (25) के कहने पर उसे एक कार खरीदकर दी थी। इसे वह बुकिंग पर चलाता था। पिता राजकुमार के मुताबिक सोमवार रात को संदीप लखनऊ के एक अस्पताल से रेफर किए गए मरीज व उसके तीन तीमारादारों को लेकर कार से दिल्ली जा रहा था। मंगलवार भोर पहर कार यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा के खंदौली के झरना नाले के पास कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। कार चला रहे संदीप व मरीज समेत पांचों लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर संदीप के परिजनों को घटना की जानकारी दी। संदीप की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पिता समेत अन्य परिजन आगरा के लिए रवाना हो गए। उसके गांव मिर्जापुर अजिगांव में रह रहे चाचा कल्लू, गयाप्रसाद व सरवन भी आगरा के लिए रवाना हो गए। संदीप की मौत से गांव में शोक छाया रहा। मृतक संदीप दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से गर्भवती पत्नी सपना का रोकर बुरा हाल है। मां कांती भी बेटे की मौत से बदहवास है। परिजनों के अनुसार संदीप की दो वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें