कठार गांव में किसान की मौत पर रोते, बिलखते परिजन।
- फोटो : UNNAO
बीघापुर। किसान का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गुरुवार को लालकुआं चौकी के निकट कठार नाला के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत हो गई थी।
कठार निवासी सुरेश कुमार (30) लालकुआं से बाइक से गुरुवार दोपहर तीन बजे वापस घर जा रहा था। कठार नाला के ऊपर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में सुरेश की मौत हो गई थी। गुस्साए गांव के लोगों ने उन्नाव-लालगंज राजमार्ग जाम कर दिया था।
शुक्रवार दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेसुध हो रहे पिता को लोगों ने किसी प्रकार से संभाला। गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। परिजनों ने बारा थाना क्षेत्र के गढे़वा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।