फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरियों में यूरिया के प्रयोग पर दौड़ी टीमें

विज्ञापन
दहीचौकी स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में जांच करते जिला कृषि अधिकारी व अन्य। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। फैक्टरियों में खाद यूरिया का कामर्शियल प्रयोग होने की शिकायत पर तीन टीमों ने पांच औद्योगिक इकाइयों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सामग्री निर्माण में प्रयोग किए जाने वाले सामान की गहनता से जांच की।
विज्ञापन

कृषि और उद्योग विभाग के अधिकारियों की तीन टीमों ने पोल्ट्री व कैटल फीड निर्माण, पशु आहार व प्लाईवुड बनाने वाली पांच औद्योगिक इकाइयों में पहुंचकर जांच की। जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा व सहायक उपायुक्त उद्योग रोचना श्रीवास्तव ने दही चौकी स्थित एक प्लाईवुड बनाने वाली कंपनी में पहुंचकर जांच की।
दूसरे टीम में शामिल जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला व सहायक प्रबंधक उद्योग रियाजुद्दीन ने बंथर व तीसरी टीम में शामिल उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर विकास किशोर व सहायक प्रबंधक उद्योग चंद्र किशोर ने मगरवारा में छापा मारकर जांच की। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन व डीएम से निर्देश मिले थे कि फैक्टरियों में जाकर जांच करें कि कहीं यूरिया खाद का प्रयोग तो नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद भारत वुड्स वर्क्स प्लाईवुड फैक्टरी, डोर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, महारानी पशु आहार, रेसिनोवा केमिकल्स व गोदरेज पशु आजार निर्माता कंपनी में छापे मारे गए। हालांकि जांच में कहीं भी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी औद्योगिक इकाइयों के प्रबंधन से जानकारी मांगी गई है कि वह प्रोडक्ट बनाने में किन चीजों का प्रयोग करते हैं। उनकी दी गई जानकारी की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें