फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से गिरा तापमान, मध्यम बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लगातार दूसरे दिन सोमवार को आंधी और बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट तो आ गई, लेकिन उमस बढ़ गई। 24 घंटे के दौरान तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को तपिश से राहत मिली। हालांकि आर्द्रता बढ़ने से उमस से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

पूर्व की हवा का दबाव बनने से मौसम में बदलाव आया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा, जो 10 मार्च के बाद सबसे कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग के उपनिदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि अगले पांच दिनों तक पुरवाई चलेगी तथा बदली छाने के साथ बारिश की संभावना है।
आंधी भी आती रहेगी। पश्चिम विक्षोभ के साथ प्री मानसून का करंट बनने से मध्यम और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम और कृषि विशेषज्ञ अजय मिश्रा ने बताया कि मध्यम और तेज बारिश का अलर्ट है। किसान 24 से 26 मई के बीच कीटनाशक का छिड़काव कर खेत पर जाना बंद कर दें। खेतों में जलनिकासी की भी व्यवस्था कर ली जाए, जिससे बारिश का पानी खेत पर न रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें