फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लखनऊ-कासगंज मेमू ट्रेन में तकनीकी खराबी, रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ से कासगंज जा रही मेमो ट्रेन में रविवार सुबह मगरवारा और कानपुर के बीच तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन में इंजन के पास लगे पाइप से धुआं निकलते देख यात्रियों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। गार्ड और लोको पायलट ने खराबी को ठीक करके स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

लखनऊ से कासगंज जा रही 55345 मेमो ट्रेन रविवार सुबह करीब सवा सात बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहले ऋषि नगर केबिन के पास पहुंची थी तभी ट्रेन में इंजन की तरफ लगे एक पाइप से धुआं निकलने लगा। गार्ड और लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को नियंत्रित किया और रेलवे के उच्चाधिकारियों व कंट्रोलरूम को खराबी की सूचना दी। मौके पर पहुंची तकनीकी टीम ने खराब पाइप को काटकर ठीक किया। करीब पंद्रह मिनट बाद ट्रेन को कानपुर सेंट्रल के लिए रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने बताया कि मामूली तकनीकी खराबी थी, तुरंत ही ठीक करके ट्रेन को रवाना कर दिया गया था, कोई खास बात नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें