फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कोरोना योद्धाओं के समायोजन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना महामारी के दौरान सेवाएं देने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों को अब विभाग में समायोजित किया जाएगा। शासन ने सीएमओ कार्यालय से ऐसे कर्मियों की जानकारी मांगी है। इसके बाद विभागीय अधिकारी उनके दस्तावेज खंगालने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में स्वास्थ्य विभाग ने करीब 80 कर्मियों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया था। इनमें स्वीपर, वार्ड बॉय, स्टाफ नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन और चिकित्सक शामिल थे। इन कर्मियों ने कोविड वार्ड, आइसोलेशन सेंटर और टीकाकरण केंद्रों पर दिन-रात ड्यूटी निभाई थी। निर्धारित अवधि पूरी होने पर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया था। अब शासन ने इन कर्मियों के अनुभव को देखते हुए समायोजन का निर्णय लिया है। सीएमओ कार्यालय को कोरोना काल में कार्य करने वाले कर्मियों का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। सूची में शैक्षिक योग्यता, अनुभव प्रमाण पत्र और कोविड ड्यूटी का विवरण शामिल होगा। उपलब्ध रिक्तियों और योग्यता के आधार पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग में तैनाती मिलेगी।
शासन के निर्देशों के क्रम में ऐसे सभी कर्मियों के अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। पात्र कर्मियों की सूची पूरी होने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिसके बाद शासन स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अजय शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें