फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शतरंज में शिक्षक जंग बहादुर व आराध्या ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मां योग साधना केंद्र में रविवार को जिला शतरंज स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से मासिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीडा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लिया। ओपन वर्ग में आरएसएस इंटर कॉलेज के शिक्षक जंग बहादुर सिंह विजयी रहे। वहीं, आशुतोष द्विवेदी ने द्वितीय व रुद्र शुक्ला ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में आराध्या सिंह तोमर ने बाजी मारी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह ने बताया कि जनपद में शतरंज को बढ़ावा देने के लिए हर माह चेस प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया है। एसोसिएशन के संयोजक डॉ. अश्वनी शुक्ला, सतेंद्र सिंह, रूपा शुक्ला, सुचिता बाजपेई, प्रीति गुप्ता, रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें