फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: फीस जमा न होने पर परीक्षा से रोका, छात्रा ने जान दी, प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 05 Aug 2021 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूर है। कोरोना काल की तीन माह की फीस नहीं दे पाया। फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर गुरुवार को बेटी स्कूल पहुंची तो उसे प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने बेइज्जत किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में फीस जमा न होने पर त्रैमासिक परीक्षा में बैठने से रोकने और बेइज्जत करने पर कक्षा 10 की छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में जहर की आशंका पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। आदर्श नगर निवासी सुशील कुमार अवस्थी की 15 वर्षीय बेटी स्मृति एबीनगर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। गुरुवार दोपहर वह स्कूल से घर लौटी और बेहोश हो गई।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुशील ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मजदूर है। कोरोना काल की तीन माह की फीस नहीं दे पाया। फीस माफी का प्रार्थनापत्र लेकर गुरुवार को बेटी स्कूल पहुंची तो उसे प्रधानाचार्य सत्येंद्र शुक्ला ने बेइज्जत किया। त्रैमासिक परीक्षा भी नहीं देने दी। कोतवाल अनिल सिंह ने परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। सीओ कृपाशंकर ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें