फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में मंडल में नीतू अव्वल

विज्ञापन
खेलकूद व परेड में प्रथम, द्वितीय स्थान हासिल कर पुरस्कृत हुए पीआरडी जवान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। पीआरडी के 73वें स्थापना दिवस पर लखनऊ में हुई खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में नवाबगंज की नीतू ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में जिले के प्रतिभागी जवानों ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

11 दिसंबर को मोहनलालगंज ग्रामीण स्टेडियम लखनऊ में प्रतियोगिता के पहले परेड आयोजित हुई। इसमें लखनऊ मंडल के छह जिलों से पहुंची पीआरडी जवानों की प्लाटून (प्रत्येक प्लाटून में 34 जवान) ने हिस्सा लिया। इसमें जनपद की प्लाटून को परेड में पहला स्थान हासिल हुआ। मंडलस्तर की 100 मीटर दौड़ में नवाबगंज की नीतू ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में बीघापुर के गौरवदीप और महिला में सिकंदरपुर सरोसी की सुलोचना ने द्वितीय स्थान पाया। रस्साकशी में जिले की टीम को द्वितीय स्थान हासिल हुआ। जवानों के साथ प्लाटून कमांडर अखिलेश सिंह चौहान व पायल पांडेय मौजूद रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि परेड में जवानों ने पहला स्थान हासिल करके जनपद का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें