फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपः पुलिस ने घर में की लूट, अभद्रता

विज्ञापन
एसपी कार्यालय में पुलिस प्रताडना की जानकारी देते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। अचलगंज की कोलुहागाड़ा चौकी पुलिस पर लोगों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान समेत अन्य लोगों का आरोप है कि बिना किसी वजह के चौकी पुलिस देर रात घर में घुस गई। महिलाओं से अभद्रता कर बक्से का ताला तोड़कर नगदी लूट ले गए।
विज्ञापन

रामबख्शखेड़ा गांव निवासी बच्चूलाल परिवार की महिलाओं, प्रधान प्रेम सिंह चौहान और अन्य 25 लोगों के साथ सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। बच्चूलाल का आरोप है कि रविवार की रात 11.30 बजे बिना किसी जुल्म के कोलुहागाड़ा चौकी पुलिस दरवाजे तोड़कर घर में घुस आई और सामान फैलाने लगी। महिलाओं के विरोध पर अभद्रता की। कमरे में रखे बक्सों के ताले तोड़कर 25 हजार की नगदी लूट ली। शिकायत करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल में सड़ाने तक की धमकी दी। चौकी पुलिस प्रत्येक सप्ताह गांव आकर जबरन वसूली करती है। विरोध करने पर अपमानित करती है।
बच्चूलाल ने बताया कि उसके खिलाफ थाने में कोई मामला दर्ज नहीं है। कोई कसूर न होने के बावजूद उसे परेशान किया जा रहा है। एसपी के न मिलने पर शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात निरीक्षक ने शिकायती पत्र लिया और जांच कराकर कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। एसओ अचलगंज संदीप शुक्ल ने बताया कि बच्चूलाल के घर तमंचा बनाने व बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। चौकी पुलिस ने दबिश दी थी। अन्य आरोप निराधार हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने कहा शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें