फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय इंडोर खेलों के पहले दिन शतरंज और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुईं। छात्र- छात्राओं की अलग-अलग प्रतियोगिताओं में रोमांचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सदानंद राय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने हम होंगे कामयाब संकल्प गीत प्रस्तुत किया। क्रीडा प्रभारी विष्णु मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। शतरंज में पुरुष वर्ग में सतेंद्र और आलोक और महिला में अंजलि गुप्ता व आकांक्षा शुक्ला ने सेमीफाइनल में स्थान बनाया। बैडमिंटन में पुरुष वर्ग में युवराज, गिरिराज, सत्येंद्र, शिवम, शोभित, अंकित, लवकुश और महिला वर्ग में आकांक्षा, आंचल, प्रतिक्षा, प्रिया आदि ने प्रतिभाग किया।
बैडमिंटन में गिरिराज, आलोक, शोभित व विशाल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिलाओं में आकांक्षा, हर्षा, अंजली व प्रतिक्षा ने सेमी फाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी। अन्य प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच होंगे। इस दौरान डॉ. शिखा यादव, डॉ. दिग्विजय नारायन, सविता, सविता राजन, अभय राजपूत व शैलजा त्रिपाठी, राजीव यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें