फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक ने जीता बॉडी बिल्डिंग का खिताब

विज्ञापन
बीघापुर तहसील क्षेत्र के गांव रुझेई में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अपनी बॉडी का प्रदर - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गांव रुझेई में चल रहे तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के दीपक ने पहला स्थान हासिल किया। लोगों ने नौकाविहार का आनंद लिया। जादू की रोमांचक प्रस्तुतियां भी देखीं।
विज्ञापन

तीन दिवसीय रुझेई महोत्सव में दूसरे दिन हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता युवाओं में आकर्षक का केंद्र रही। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न गांवों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। सदर तहसील के मैनीखेड़ा हाजीपुर के दीपक ने पहला स्थान, वाजिदपुर गांव के रितिक ने दूसरा और बीघापुर के बिसेनमऊ गांव के हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। दोपहर को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जादूगर एसके सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे संदेश देते हुए अपने हाथ की सफाई दिखाई तो दर्शक रोमांचित हो गए।
दोपहर बाद नौका विहार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ल व बसपा नेता किशोर वर्मा ने सफलता हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। महोत्सव प्रबंधक उदल फौजी, अमरेश, राजू, ऋतुराज वर्मा सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें