फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राफी पर बांगरमऊ टीम का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। फतेहपुर खालसा में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बांगरमऊ और फतेहपुर खालसा टीम के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। बांगरमऊ ने नौ रन से मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा किया। भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह ने विजेता ट्राफी देकर दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में बांगरमऊ टीम के कप्तान दुल्ली ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरे बल्लेबाज छह ओवरों में 78 रन का स्कोर खड़ा कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहपुर खालसा टीम छह ओवर में 69 रन बना सकी। बांगरमऊ टीम ने नौ रन के अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले सेमी फाइनल मैच में बांगरमऊ ने गंजजलालाबाद की टीम को 12 रन के अंतर से हराया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को 20 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। आयोजकों में तौफीक खां, हिफाजत खां, मेराज खां, रिजवान खां, परवेज, मोहम्मद अहमद, मन्नान व सैफ खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें