चकलवंशी। खैरनपुर गवांसा गांव के युवक का शव आम के बाग में पड़ा मिला। भाई ने अवसाद में जहर खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खैरनपुर गवांसा निवासी कमलेश (35) पुत्र शीतला प्रसाद गांव में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को चरवाहों ने गांव से करीब एक किमी दूर आम के बाग में कमलेश का शव पड़ा पड़ा देखा। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। भाई सोनेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कमलेश 25 जून की शाम को घर से निकला था। संतान न होने पर पत्नी सीमा करीब पांच वर्ष पहले छोड़कर चली गई थी। इससे कमलेश अवसाद में रहता था। इस कारण में जहर खाने की आशंका भाई ने जताई है। असीवन थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी।