फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी में दमखम दिखा रहीं अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। ग्राम भिखारीपुर पतसिया के मजरा रतईपुरवा के साधारण किसान परिवार में जन्मी अर्चना जयपुर में चल रही रणजी प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले वह वर्ष 2018 में यूपी की अंडर-16 व 19 में अंडर-19 टीम का हिस्सा भी रह चुकी है।
विज्ञापन

वर्ष 2004 में भिखारीपुर पतसिया के मजरा रतईपुरवा निवासी किसान शिवराम के घर जन्मी अर्चना के सिर से चार साल की उम्र में पिता का साया छिन गया था। उसने गांव के ही परिषदीय विद्यालय कक्षा पांच की परीक्षा उत्तीर्ण की। मां सोमवती ने 2012 में उसका दाखिला कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करा दिया। आर्थिक तंगी से 2015 में कक्षा आठ की परीक्षा उत्तीर्ण कर आगे पढ़ना संभव न रहा। जानकारी पर कस्तूरबा विद्यालय की खेल शिक्षिका पूनम गुप्ता ने पढ़ाई जारी कराने का जिम्मा संभाला और कानपुर के एक इंटर कालेज में दाखिला कराया। क्रिकेट के प्रति रुचि और प्रतिभा देख शिक्षिका ने अर्चना को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिलाना शुरू कराया। अर्चना भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव के कोच कपिल पांडेय से रोवर्स क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। शिक्षिका पूनम ने बताया कि 14 वर्ष की आयु में ही अर्चना ने 2018 में अंडर 16 टीम में अपना चयन करा लिया और अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। इन दिनों वह राजस्थान के जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में चल रही महिला रणजी प्रतियोगिता में यूपी की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें