फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर/बांगरमऊ। तीन अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में युवक की मौत और साले समेत चार लोग घायल हो गए। एक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दो के परिजन घायलों को कानपुर निजी अस्पताल लेकर चले गए। सभी बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के रहीमाबाद निवासी नवनीत (20) पुत्र रमेशचंद्र शनिवार को अपने बड़े भाई राजेंद्र के साले खादिमअलीखेड़ा गांव निवासी आशीष (18) पुत्र रामशंकर के साथ बाइक से कानपुर जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सफीपुर कस्बा स्थित पेट्रोल पंप के पास कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नवनीत व उसका साला आशीष घायल हो गया। दोनोें को सीएचसी सफीपुर ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में नवनीत की मौत हो गई। नवनीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
दूसरी घटना में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अकील (25) शनिवार दोपहर बाइक से बांगरमऊ कस्बा की बाजार सामान खरीदने बाइक से जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित एक ढाबे के निकट विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने अकील की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अकील घायल हो गया। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। एक अन्य हादसे में बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग पर नानामऊ गंगा नदी पुल पर बिल्हौर निवासी सज्जाद (35) की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह और बाइक में पीछे बैठा दोस्त वसीम (30) घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें