फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकला में शिवांगी व निबंध में प्रभा अव्वल

Wed, 07 Oct 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. जीनाथ जी दयाल बालिका इंटर कालेज में स्वच्छता अभियान के तहत जूनियर व सीनियर वर्ग की छात्राओं की निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा ग्यारह की शिवांगी सिंह प्रथम, कक्षा 12 की आकांक्षा गुप्ता द्वितीय व बबली देवी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में कक्षा छह की मोनिका कश्यप प्रथम, कक्षा 8 की छात्रा हीनत अब्बास दूसरा तथा इसी कक्षा की छात्रा नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


निबंध प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कक्षा 12 की छात्रा प्रभा सिंह प्रथम, पूजा कुशवाहा द्वितीय राखी मौर्य तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में कक्षा 6 की छात्रा आभा शर्मा प्रथम, इसी कक्षा की छात्रा पंखुड़ी यादव द्वितीय तथा कक्षा 8 की छात्रा कहकशा तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम चतुर्वेदी ने छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें