फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरास में कई गांवों की बिजली गुल, ग्रामीण परेशान

Tue, 06 Oct 2015 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में दो दिन पहले चोर तीन खंभों का 600 मीटर तार काट ले गए। इसके कारण कस्बे के साथ ही कई गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारी को दी लेकिन इसके बाद भी तीनों पोल में नए तार नहीं खींचे जा सके। इससे लोग गर्मी में बिजली संकट की समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले औरास कस्बे से संबद्ध 11 हजार केवी लाइन के तीन खंभों का करीब 600 मीटर तार काट ले गए। इससे क्षेत्र के कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात को बिजली गुल होने पर ग्रामीणों ने इसे रुटीन कटौती समझा। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने जब बिजली के तीन खंभों से तार गायब देखा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई ।

इसके बाद ग्रामीणों नेेे विभागीय अधिकारियों को बिजली के तीन पोलों से करीब 600 मीटर तार काटे जाने की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बिजली के तार चोरी की घटना की तहरीर देेने के लिए कहा। तार चोरी की घटना के घटना के दो दिन बाद भी विभाग ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


बिजली के तीनों पोल के तार अभी तक नहीं खींचे जा सके हैं।  इससे बिजली आपूर्ति बहाल न होने से क्षेत्रीय ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से तीनों पोलों से नए तार खिंचवा कर बिजली की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें