फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सावन के चौथे सोमवार पर शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ा। शिव मंदिरों के पट भोर पहर ही खोल दिए गए। भक्तों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, फूल, भांग, धतूरा आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। हर-हर महादेव व बम-बम भोले के उद्घोष से शिवालय देर शाम तक गूंजते रहे।
विज्ञापन


मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर में भी भगवान शिव के पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर समिति के पदाधिकारियों में कुंवर बहादुर सिंह, रविप्रकाश सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने पूजन और मंदिर की व्यवस्था संभाली। वहीं, शहर के बड़े चौराहे स्थित झंडेश्वर, तालिबसराय का झारखंडेश्वर, सिद्धनाथ, शिव नगर का शिव मंदिर, पूरन नगर का गोपेश्वर महादेव, राजाशंकर सहाय स्थित शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही।
घरों में भी श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का पूजन अर्चन किया। शिव चालीसा का पाठ कर भगवान शंकर की आरती की। ग्रामीण अंचलों के शिव मंदिरों में भी भीड़ रही।


विधायक ने भगवान शिव का किया अभिषेक
अचलगंज। कस्बा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर में भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल ने भगवान शिव का अभिषेक किया। साथ ही फलाहार वितरण का शुभारंभ किया। इसके अलावा, बदरका स्थित मार्कंडेयश्वर महादेव मंदिर, बाबा बद्री विशाल मंदिर, बंथर के गौरी शंकर मंदिर, हडहा रामेश्वर मंदिर, कस्बे के अचलेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर भव्य शृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने परियर में गंगा स्नान कर गंगा जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि लेकर बाबा बलखंडेश्वर मंदिर में अर्पित किया। शिव का दर्शन व पूजन कर परिवार के कल्याण की कामना की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें