उन्नाव। जैतीपुर रेलवे स्टेशन की डाउन लूप लाइन पर चल रहे नाॅन इंटरलाकिंग काम के चलते कासगंज और वीरांगना लक्ष्मीबाई पैसेंजर निरस्त रहीं, जबकि यसवंतपुर- गोरखपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा की देर से आई।
मिशन रफ्तार के तहत ट्रेनों की गति बढ़ाने पर काम कर रहा रेलवे दो साल से लखनऊ-कानपुर रेल मार्ग का सुधार कार्य करा रहा है। सोमवार को जैतीपुर स्टेशन पर डाउन लूप लाइन पर ट्रैक बदले गए, ओएचई की मरम्मत कराई गई। इसके अलावा स्लीपर बदले गए और गिट्टी छनाई आदि काम कराया गया। इससे कानपुर-लखनऊ रेल रूट प्रभावित रहा है।
इस दौरान यसवंतपुर-गोरखपुर अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। दो पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। अभी 14 अगस्त तक काम जारी रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे,लखनऊ मंडल रेखा शर्मा ने बताया कि नॉन इंटलाकिंग काम के चलते ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।