फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खाते से निकल गए 2.99 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के सुरसेनी गांव निवासी अरसद ने पुलिस को बताया कि 21 मई 2026 की रात करीब एक बजे उसका मोबाइल खो गया था। इसके बाद उसके बैंक खाते से साइबर ठग ने धीरे-धीरे कर 2,99,500 रुपये पार कर दिए। करीब दो महीने बाद वह पासबुक में एंट्री कराने बैंक गया तब रुपये निकलने का पता चला। पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

किशोरी को साथ ले जाने की प्राथमिकी दर्ज
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उसकी नाबालिग बेटी जरूरी काम बताकर घर से निकली थी। उसके बाद घर न लौटने पर तलाश की, कुछ पता नहीं चला। तीन-चार दिन बाद वह घर आई और बताया कि वह सफीपुर के भौड़ीखेड़ा निवासी अरविंद उर्फ भोला के साथ गई थी। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि आठ सितंबर को तहरीर मिली है, युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें