नई दिल्ली के द्वारका थाना क्षेत्र के संस्कृति अपार्टमेंट निवासी कारोबारी राजीव चौधरी ने उन्नाव के शुक्लागंज निवासी सपा जिला महासचिव व उनके दो भाइयों पर धोखाधड़ी और जान से मारने का आरोप लगाया है।
दिल्ली निवासी एक कारोबारी ने उन्नाव के शुक्लागंज निवासी सपा जिला महासचिव व उनके दो भाइयों पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नई दिल्ली के द्वारका थाना क्षेत्र के संस्कृति अपार्टमेंट निवासी कारोबारी राजीव चौधरी की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उन्होंने गंगाघाट कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी सपा नेता सुरेश पाल, उनके भाई राजकुमार और शिवकुमार पर आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि 18 मई 2020 को 20 लाख रुपये में 165.22 वर्ग मीटर और 10 लाख रुपये में 100 वर्ग मीटर के दो प्लाट खरीदे थे। रजिस्ट्री करने को लेकर लगातार टाल मटोल करते रहे।
विज्ञापन
आज दिल्ली से आकर उनसे मिले और प्लाट की रजिस्ट्री करने या रकम लौटाने को कहा तो उन्होंने असलहे दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि तीनों ने हत्या कर गंगा नदी मे फेकने की भी धमकी दी और रुपये न लौटाने की बात कही। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।