फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बोली, वकील ने दिलवाई थी टीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सजायाफ्ता पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ शुरू फर्जी टीसी मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है। आरोप लगाया है कि पूर्व में उसके प्रकरण की पैरवी कर रहे दो वकीलों ने उसे स्कूल से टीसी उपलब्ध कराई थी। बाद में विधायक के दबाव में उन्होंने पैरवी से हाथ खींच लिया।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक सीआरपीएफ की सुरक्षा का पूर्व जिला पंचायत सदस्य और वकील गलत उपयोग कर रहे हैं। वीडियो में विधायक पक्ष के तीन लोगों के नाम लेते हुए पीड़िता ने उन पर कानपुर में दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
वीडियो में बताया है कि उसके पक्ष से पूर्व में पैरवी कर रहे वकील की मदद से तीनों ने जमानत पा ली। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वकील व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उसे बर्बाद करने पर तुले हैं। पीड़िता ने प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए एक वकील और पूर्व जिला पंचायत सदस्य की सुरक्षा हटाने की भी मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें