फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में अकेली किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। एक गांव में घर में अकेली किशोरी से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने किशोरी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने 29 अगस्त की शाम पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह पत्नी के साथ रिश्तेदारी में गए थे। बेटी घर पर अकेली थी। शनिवार देर शाम घर लौटने पर बेटी ने उन्हें पूरी बात बताई। किशोरी के पिता ने 29 अगस्त की शाम पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि गांव का निखिल सिंह घर में घुस आया और बेटी से दुष्कर्म किया। यही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि आरोपी निखिल पर दुष्कर्म, पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें