पुरवा के बिल्लेश्वर मंदिर में लेपटॉप पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनते विधायक अनिल सिंह, डीएम रवींद?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। केदारनाथ धाम में आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का शुक्रवार को प्रधानमंत्री की ओर से किए लोकार्पण का सजीव प्रसारण किया गया। डीएम व सीडीओ सहित जनप्रतिनिधियों ने जिले के सभी छह शिवालयों में इसका सीधा प्रसारण देखा। इस दौरान बम-बम की गूंज रही।
पुरवा के बिल्लेश्वर मंदिर में डीएम रवींद्र कुमार व सीडीओ दिव्यांशु पटेल की उपस्थिति में सजीव प्रसारण देखा गया। बोधेश्वर बाबा मंदिर में बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने जलाभिषेक किया। मोटेश्वर मंदिर सफीपुर में विधायक बंबालाल दिवाकर ने जलाभिषेक किया। मोहान के जलेश्वर बाबा मंदिर में विधायक बृजेश रावत व जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने जलाभिषेक के साथ रुद्राभिषेक किया। गोकुल बाबा मंदिर में जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह ने पूजा की। झंडेश्वर बाबा मंदिर में विधायक सदर पंकज गुप्ता, पुरवा के बिल्लेश्वर महादेव मंदिर में विधायक अनिल सिंह व अचलगंज में रामेश्वर मंदिर में भाजपा जिला महामंत्री आशीष बाजपेई ने जलाभिषेक व पूजा की। पुरवा में आयोजित पूजा कार्यक्रम में एसपी दिनेश त्रिपाठी, एसडीएम दयाशंकर पाठक, कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख पुरवा सतीश चौधरी, भाजपा नेता डॉ रजनीश, प्रधान अवधेश चौरसिया, शिवम चौरसिया उपस्थित रहे।