फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने से मना करने पर पत्नी की हत्या

विज्ञापन
रामदुलारी का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बीघापुर। शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी पर चाकू से कई वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चाकू बरामद की है। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

बारासगवर थाना क्षेत्र के नारायणदासखेड़ा निवासी विजय बहादुर चौधरी (58) शनिवार दोपहर नशे में धुत होकर घर पहुंचा और फिर शराब पीने लगा। पत्नी रामदुलारी ने शराब पीने से मना किया तो झगड़ा शुरू कर दिया। गुस्से में विजय ने बगल में रखी सब्जी काटने वाली चाकू से पत्नी के पेट में कई वार कर दिए। इससे रामदुलारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एसओ राजबहादुर सिंह पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चाकू भी बरामद कर ली। एसओ ने बताया कि मृतका के भतीजे लक्ष्मीशंकर की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के दो बेटे और चार बेटियां है। एक बेटा विष्णु निर्मल कई साल से दुबई में काम कर रहा है। तीन बेटियां विवाहित हैं। एक अन्य अविवाहित है। बेटियों के अनुसार पिछले दो दिन से शराब पीकर मां से झगड़ा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें