फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तय तिथि पर ही होंगे बार एसोसिएशन चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अध्यक्ष, मंत्री व एल्डर्स कमेटी के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप होने की बात चुनाव अधिकारी ने कही है। यह भी कहा है कि चुनाव में व्यवधान को लेकर राज्य विधिक परिषद ने अध्यक्ष से जवाब मांगा है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के सदस्य व चुनाव अधिकारी बालकृष्ण बाजपेई ने बताया कि राज्य विधिक परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने चेयरमैन हरिश्चंद्र शुक्ला को घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया जारी रखने के लिए कहा है। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन से एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को सुरक्षा देने के लिए भी कहा है। बार काउंसिल की ओर से चुनाव प्रक्रिया अपनी निगरानी में कराने के लिए राज्य विधिक परिषद के दो सदस्यों में पूर्व अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी व परेश मिश्रा को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। साथ ही बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामशंकर सिंह यादव को एल्डर्स कमेटी की ओर से घोषित चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप एवं व्यवधान पहुंचाने के लिए 31 अक्तूबर को जवाब दाखिल करने के लिए लखनऊ स्थित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत 25 अक्तूबर को सॉल्वेंट मतदाता सदस्यों की अंतिम सूची प्रकाशित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से प्रकाशित नहीं की जा सकी। अब 26 अक्तूबर को सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन महामंत्री जीतेंद्र सिंह ‘जीतू’ ने बताया कि राज्य विधिक परिषद का कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद ही कुछ आगे बता पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें