पाटन। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु से निकाली गई कुर्मी क्षत्रिय अन्नदाता रथ यात्रा सोमवार को बक्सर पहुंची। स्थानीय पदाधिकारियों ने कई स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार, प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, रथयात्रा के प्रभारी मान सिंह पटेल और सुनील सिंह राणा रथयात्रा लेकर बक्सर पुल से जनपद की सीमा में प्रवेश किया। ऊंचगांव में लक्ष्मीकांत, राजू, संदीप, मनीष यादव, दौदापुर में डॉ.अरविंद पटेल, धानीखेड़ा में ललित, बारा में दिनेश, राजपाल ने स्वागत किया। ओमी, टेढ़ा में राजू, धर्म पटेल, रामकुमार वर्मा, शैलेंद्र, रुझेई में पूर्व प्रधान सेठ उमेश कुमार, पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह, विष्णु प्रकाश की अगुवाई में स्वागत किया गया। इसके बाद शहीद विपिन सिंह पटेल स्मारक स्थल खेमईखेड़ा में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष बालकुमार पटेल ने कहा कि कुर्मी अन्नदाता रथ यात्रा पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रही है। अब तक 39 जिलों से होते हुए 40वें जनपद उन्नाव में प्रवेश किया है। 13 नवंबर को रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में विशाल महारैली का आयोजन किया गया है।
हमारी मुख्य मांगे जातिगत गणना, किसानों को समर्थन मूल्य दिलाना, सरदार पटेल का राष्ट्रीय स्मारक देश की राजधानी दिल्ली में बनवाना, डॉ. सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआई जांच कराना है। रथ यात्रा का संयोजन पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह एडवोकेट ने किया। अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य श्रीराम सिंह ने की। जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, बाबा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विकास पटेल, उपाध्यक्ष आलोक पटेल, ज्ञान सिंह, डॉ. दुर्गा पटेल, अशोक, संजय, नागेंद्र, पप्पू ने यात्रा की व्यवस्था में सहयोग किया।