फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल का मंगलवार को हरदोई जाते समय यहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि किसान को सीधा लाभ देने वाली सरकार भाजपा ही है। चाहे किसान सम्मान निधि हो, चाहे यूरिया वितरण, सब में बड़ा बदलाव आया है। महंगाई के सवाल पर कहा कि सरकार को अति महत्वपूर्ण मामलों से पहले निपटना पड़ता है।
पेट्रोलियम पदार्थ खरीद पर निर्भर है। यह अपने हाथ में नहीं है। मोदी सरकार देशहित के बड़े कार्यों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने दावा किया कि 2024 तक सभी स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। इसके पहले प्रदेश प्रभारी का भाजपा नेता ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख के पति रमेश रावत और कंचन गुप्ता आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें