विधानसभास्तरीय बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी व राज्यसभा सांसद का माला पहनाकर स्वागत करते बसपाई?
- फोटो : UNNAO
हसनगंज। विधानसभा क्षेत्र स्तरीय बैठक में बसपा ने मोहान विधानसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पिछले चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे विनय चौधरी को बसपा ने प्रत्याशी/विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया है।
हसनगंज क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बसपा ने बैठक में पहुंचे पूर्व एमएलसी व मुख्य सेक्टर प्रभारी नौशाद अली और राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने विनय चौधरी को मोहान विधानसभा से बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव आने पर लंबे चौड़े वादे करती है। इस सरकार ने अच्छे दिन आने का वादा कर जनता को धोखा दिया। रात में नोटबंदी कर घर में रखे महिलाओं तक के पैसे को जमा करा लिया। सपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा अखिलेश यादव के इतिहास में लिखा जाएगा। दावा किया कि मायावती के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक भी दंगा नहीं हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिथलेश पंकज, आलोक जयसवाल, जिला सचिव रईस कुरैशी, अभिषेक गौतम, आशीष यादव, राम बाबू, अमरदीप मौर्या, विनोद, अशोक, राजेश लोधी, मानस मौजूद रहे।