फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: उन्नाव में रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को दीं फटी साड़ियां, बोले एक बंडल खराब निकला

Fri, 27 Aug 2021 08:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
महिला को दूसरी साड़ी देते सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव में सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं को फटी साड़ियां दी गईं। शुक्रवार को काफी महिलाएं फटी साड़ियां लेकर आवास पर पहुंचीं और नाराजगी जताते हुए हो-हल्ला किया। महिलाओं ने कहा कि उन्हें फटी साड़ियां देकर अपमानित किया गया है। विधायक ने महिलाओं को दूसरी साड़ियां देकर शांत कराते हुए घर भेजा।
विज्ञापन


गुरुवार को निराला प्रेक्षागृह में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार भी शामिल हुई थीं। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समूह की महिलाओं व आशा कार्यकर्ताओं को साड़ियां व मिठाई बांटी थीं। शुक्रवार को काफी संख्या में महिलाएं विधायक के आवास पर पहुंचीं।

उन्होंने विधायक को बताया कि उन्हें भेंट की गईं साड़ियां फटी हैं। इस तरह से कार्यक्रम में बुलाकर फटी साड़ियां देकर अपमानित करना ठीक नहीं। विधायक ने सभी को शांत कराया और साड़ियों की खरीद करने वालों से बात की। पाया गया कि वितरण के लिए साड़ियों के बंडल खरीदे गए थे। इनमें से 200 साड़ियों का एक बंड़ल खराब निकल गया। विधायक ने दूसरी साड़ियां देकर महिलाओं को शांत कराया। विधायक ने बताया कि खराब साड़ी बदल दी गई हैं। जिन माता व बहनों को खराब साड़ियां पहुंच गईं हैं उन्हें बदलकर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें