उन्नाव। जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह के पुत्र भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह का रविवार को अपनी मां के निर्वाचन क्षेत्र फतेहपुर चौरासी पहुंचे। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मतदाताओं का आभार जताते हुए विधानसभा चुनाव में प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।
सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम दोस्तीनगर में पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में समर्थकों ने अंगवस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां पर शशांक शेखर सिंह ने कहा कि सबके सहयोग से ही मां शकुन सिंह विजयी हुई हैं। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाए। साथ ही 2022 में पुन: प्रदेश में योगी सरकार बनवाई जाए।
स्वागत करने वालों में नीशू चौहान, सतेंद्र सिंह, आशु सिंह, प्रतीक सिंह, कुश सिंह, लाले गौर, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू मिश्र, विक्रम सिंह व सुनील सेंगर शामिल रहे।
इसके अलावा थाना गांव में कमल सिंह चंदेल, मुन्ना तिवारी, प्रतीक सिंह, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक शर्मा, अशरफी लाल, धर्मराज व पवन सिंह आदि ने 51 किलो की माला और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। अब्बासपुर, रऊ, चकलवंशी, सफीपुर व फतेहपुर चौरासी आदि स्थानों पर भी स्वागत किया गया।