फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर, 17

विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस परेड का रिहर्सल करते जवान। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। गणतंत्र दिवस की तैयारियों में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में कदमताल के साथ परेड का अभ्यास किया। इस दौरान प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाली पुलिस की गई टोलियाें ने अपना प्रदर्शन दिखाया। महिला सिपाहियों की टोली ने भी परेड का रिहर्सल किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रहीं हैं। शुक्रवार शाम लगभग चार बजे परेड मैदान में परेड का रिहर्सल शुरू हुआ। परेड कमांडर प्रशिक्षु सीओ सोनम सिंह की अगुवाई में पुलिस की महिला व पुरुष टोली ने कदमताल कर परेड का अभ्यास किया।
इस दौरान यूपी 112 चौपहिया व दोपहिया वाहन, स्वान दल, स्वॉट कमांडो समेत अन्य पुलिस टोलियों ने भी अभ्यास किया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाएगा। परेड के दौरान कोई खामी न रह जाए। इसके लिए पुलिसकर्मियों की टोलियां अभ्यास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें