फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में उमड़े लोग

विज्ञापन
श्रीराम शोभायात्रा में राम दरबार की झांकी प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। रामनवमी पर रविवार को श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल राम दरबार और अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती कर यात्रा का स्वागत किया। राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी, जैसे गीत गूंजते रहे।
विज्ञापन

शहर में दोपहर को श्रीसिद्धनाथ महादेव मंदिर हजारी टोला से निकली श्रीराम शोभायात्रा में घोड़े, रथ, देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहीं। रथ पर श्रीराम, लक्ष्मण व माता जानकी विराजमान थीं।
अन्य वाहनों पर शिव-पार्वती, हनुमानजी की भी झांकियां थीं। यात्रा तालिब सराय, छिपियाना चौराहा, बड़ा चौराहा, स्टेशन रोड, आईबीपी चौराहे से होकर झंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। लोगाें ने राम दरबार की आरती उतारी। यात्रा में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी भी साथियों के साथ शामिल हुए। हिंदू युवा वाहिनी ने बाइक रैली भी निकाली। कब्बाखेड़ा से चली बाइक रैली में लोगों ने त्रिशूल, तलवार, भगवा ध्वज लेकर जय श्रीराम के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष मिलन कुमार, अंगद, जिला महामंत्री निखिल गुप्ता, अरविंद सिंह, चैतन्य त्रिपाठी, जसमीत सिंह, संजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्तों में दिखा उत्साह
मौरावां। कस्बे में चंदनगंज बाजार स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से निकली शोभायात्रा लोकइयाखेड़ा, बेनीगंज से होकर गुजरी। झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मौरावां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला नीतू महराज, राधेश्याम साहू, पुत्तन सोनी, माधव दीक्षित, मोहित शुक्ला शामिल रहे। हिलौली में रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा में सुंदर सोनी, अशोक मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, चंदन कुशवाहा शामिल रहे।
बांगरमऊ : कस्बे के दुर्गेश्वर शिव मंदिर से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर सभी को फल व मिष्ठान वितरित किया। राजकुमार शुक्ला, पुरुषोत्तम लाल बाजपेई, पुनीत गुप्ता, बाला राव गुप्ता, रामजी गुप्ता, सभासद राम, रामदयाल, अभिनव शुक्ल शामिल रहे।
पाटन : कस्बा भगवंतनगर से मनिकापुर तक शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के आगे चल रहे घोड़े, मध्य में कार पर सीएम योगी बना युवक, पीछे रामचंद्रजी की झांकी व बुलडोजर में सवार भगवाधारी आकर्षण का केंद्र रहे।
पुरवा : मां आनंदेश्वरी मंदिर से रामनवमी पर राम दरबार सहित 26 झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शिव पार्वती की झांकी ने भक्तों का मन मोहा। यात्रा शीतलगंज से चलकर मिर्री चौराहा, पीराशाह, कस्टोलवा होते हुए फिर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। डॉ. रजनीश वर्मा, संजय शुक्ला, चेयरमैन रेनू गुप्ता, अंकित सभासद, विमल बाजपेयी शामिल रहे।
चकलवंशी : ब्लाक मियागंज क्षेत्र के छेदीलाल खेड़ा, स्थित हनुमान मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। गांव के कैलाश सिंह, शोभित सिंह, गोलू महाराज आदि शामिल रहे। वहीं सफीपुर क्षेत्र के परमार्थ धाम प्राचीन हनुमान मंदिर भिनकीपुर से शोभायात्रा निकाली गई। स्वामी रामस्वरूप ब्रह्मचारी, बद्रीनाथ मिश्रा, उमेश शुक्ला, अंशु सविता शामिल रहे।

श्रीराम शोभायात्रा में शामिल झांकियां। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें