फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर जलकल कर्मियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। नगर पालिका के जलकल विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों को पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। मंगलवार को वह अधिकारियों को अपनी समस्या बताने पहुंचे तो किसी ने बात नहीं की। इससे सभी नाराज हो गए और हंगामा किया। अवर अभियंता के जवाब से असंतुष्ट होकर नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

जलकल विभाग में पंप ऑपरेटर, बेलदार, प्लंबर के पद पर 150 कर्मचारी आउट सोर्सिंग पर तैनात हैं। इन कर्मचारियों को अप्रैल से मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों का आरोप है कि वेतन मांगने पर जिम्मेदार अधिकारी सही जवाब नहीं देते। इसी से नाराज कर्मियों ने मंगलवार को एकजुट हो कर नगर पालिका के जलकल कार्यालय पहुंचे और गेट बंद करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित कर्मियों ने अधिकारी, कर्मचारी व नागरिक किसी भी कार्यालय आने-जाने नहीं दिया। जलकल विभाग के अवर अभियंता विवेक वर्मा पहुंचे और बात की। अवर अभियंता ने समस्या निस्तारण के लिए पांच दिन का समय मांगा, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। इसके बाद डेढ़ सौ कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को शिकायती पत्र दिया। कर्मचारियों में रज्जन यादव, दीपक कुमार, सतीश कुमार वर्मा, अभिषेक, फूलचंद्र, रघुवर, सुनील कुमार, सत्यपाल, राम सजीवन, रजोल शामिल रहे। जेई विवेक वर्मा ने कहा कि प्रार्थना पत्र ईओ को भेज दिया गया है। बोर्ड बैठक के बाद भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें