मौरावां में मेला मैदान का जायजा लेते डीएम, एसपी। साथ में नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला। संव?
- फोटो : UNNAO
मौरावां। इस हफ्ते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरवा तहसील क्षेत्र में आ सकते हैं। संभावित कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार को डीएम व एसपी ने क्षेत्र में पहुंचकर हैलीपैड के लिए अस्पताल परिसर व मेला मैदान का निरीक्षण किया। यहां हाल ही में 100 बेड का अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हुआ है। मुख्यमंत्री उसका लोकार्पण कर सकते हैं।
डीएम रवींद्र कुमार व एसपी अविनाश पांडेय पुरवा एसडीएम राजेश चौरसिया के साथ सबसे पहले मौरावां रामलीला मैदान पहुंचे। फिर वहीं पर बने सौ बेड के अस्पताल भी गए। इस दौरान सीएम के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए हैलीपैड के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के लिए अस्पताल परिसर व मेला मैदान को देखा। डीएम व एसपी तहसील मुख्यालय भी गए और समाधान दिवस में आई शिकायतों को पांच दिन के अंदर निस्तारित करने के आदेश दिए। मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे बीएलओ से घर-घर जाकर सत्यापन करने को कहा। एसडीएम राजेश चौरसिया व सीओ विक्रमाजीत सिंह भी मौजूद रहे।