फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के मंदिर में पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने प्रेमी से शादी की इच्छा जताई तो भाई ने कड़ी फटकार लगा दी। नाराज हो युवती दो दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। भाई ने बहन के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान गांव के बाहर खेत से युवती के मिलने पर पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

युवती ने प्रेमी के साथ शादी करने और उसी के साथ रहने की जिद की। पुलिस ने उसके प्रेमी के अलावा दोनों के परिजनों को बुला आपसी वार्ता के लिए कहा। दोनों परिवारों ने आपसी वार्ता के दौरान प्रेमी युगल की शादी पर रजामंदी जता दी। इसके बाद कोतवाली परिसर में बने मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। प्रेमी के अनुसार तीन माह से उसका युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। युवती का भाई और अन्य परिजन उसके इस रिश्ते में बाधा बने थे। कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के परिजनों की सहमति पर प्रेमी युगल को विवाह के बंधन में बांधकर घर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें