उन्नाव। गणेश महोत्सव को लेकर लोगों में उल्लास है। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार भी गणेश चतुर्थी पर गणपति प्रतिमाएं घरों में ही स्थापित की गईं। लोगों ने विधि-विधान से भगवान गजानन का पूजन-अर्चन किया।
कोरोना संक्रमण के चलते सार्वजनिक पूजा व पांडाल इस बार भी नहीं सजे हैं। लोग अपने घरों में प्रतिमा स्थापित कर दस दिनों तक प्रथम पूज्य की आराधना में लीन रहने की तैयारी की है। गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को लोगों ने घरों में मूर्ति स्थापित कर पूजन-भजन कीर्तन कर भगवान विनायक की महिमा का गुणगान किया। शाहगंज स्थित मनोज यादव ने घर में ही गजानन की प्रतिमा स्थापित की। शाम को यहां पहुंचे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व आरती की। मोतीनगर में संजय निगम व कब्बाखेड़ा में जीतू मिश्रा ने भी इस बार घर में ही गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा अर्चना की।
हजारीटोला स्थित श्रीसिद्धनाथ मंदिर में भगवान गजानन की मूर्ति स्थापित करके 21वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। गगन पांडे, मानी द्विवेदी, बजरंगी द्विवेदी, भोलू त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, मोहित द्विवेदी, हर्षित पांडे, विजय द्विवेदी मौजूद रहे। कैथियाना में राहुल सोनी, संदीप त्रिवेदी, टीना निगम, सुनील, आशीष व हर्षित ने मिलकर मूर्ति स्थापित की। पुरानी बाजार में भी राहुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, छोटे भंडारी, बच्चा तिवारी, मिंकू अवस्थी, अवधेश गुप्ता, प्रिंशु गुप्ता ने मूर्ति स्थापित करके गणपति की आराधना की।
परियर। सदर तहसील के परियर व मरौदा गांव में श्रीगणेश महोत्सव युवा सेवा समिति ने गंगातट से कलश में गंगा जल लाकर बाबा बलखंडेश्वर मंदिर परिसर व मरौदा में पंचायत भवन में मूर्ति स्थापित की। विसर्जन छह दिन बाद होगा। इस मौके पर पवन द्विवेदी ,पारुल, आलोक सविता, अनुराग राठौर, अभिषेक, रंजीत कश्यप, मुकेश, अनुज, उमाकांत, अनिल, दीपक, विशाल मौजूद रहे।
कब्बाखेड़ा में घर पर स्थापति गणेश प्रतिमा का परिवार सहित पूजन करते जीतू मिश्रा। संवाद- फोटो : UNNAO