फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर ड्रम में रखकर फेंका युवक का शव

विज्ञापन
दही थाना क्षेत्र में शारदा नहर पटरी पर ड्रम में भरे शव को देखती पुलिस। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बिछिया/उन्नाव। युवक की हत्या कर शव को प्लास्टिक के ड्रम में रखकर फेंक दिया। मृतक के दाहिने कान के पास गहरा घाव होने से गोली मारने या नोकदार हथियार से वार कर हत्या का शक है। पुलिस के अनुसार शव दो-तीन दिन पुराना होने और किसी अन्य स्थान पर हत्या के बाद यहां फेंका गया है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सरांय कटियान गांव की कुछ महिलाएं खेत गईं थी। उन्हें शारदा नहर पटरी के पास दुर्गंध महसूस हुई। महिलाओं ने गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण पहुंचे तो झाड़ी के बीच 200 लीटर क्षमता का एक प्लास्टिक ड्रम दिखा। ड्रम के आसपास मक्खियां बैठी देख ग्रामीणाें को शव होने का शक हुआ। सूचना पर दरोगाखेड़ा चौकी प्रभारी अंशुमान सिंह पहुंचे और ड्रम को झाड़ी से बाहर निकलवाया। ड्रम का ढक्कन काली पन्नी से कसा हुआ था। मशक्कत के बाद ढक्कन खोला गया तो 25 वर्षीय युवक का शव निकला। शव सफेद चादर से लिपटा था। युवक के सिर के दाहिनी ओर कान के पास गहरा घाव मिला है। दही थाना प्रभारी गौरव कुमार व सीओ सिटी कृपाशंकर भी मौके पर पहुंचे। शव देख सीओ ने हत्या कहीं और कर यहां शव फेंके जाने की बात कही। मृतक के शरीर पर काली जींस, काली हाफ टी शर्ट, ब्रांडेड कंपनी के सफेद मोजे है। एक स्कूटी की चाभी बरामद हुई है। एक घंटे तक मशक्कत के बाद भी पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी अविनाश पांडेय ने सर्विलांस टीम को भी खुलासे के लिए लगाया है।
सीओ ने बताया उन्नाव-पुरवा मार्ग से 500 मीटर दूर नहर पटरी तक शव ले जाने के लिए रास्ता है। इससे ट्रैक्टर व अन्य वाहन भी निकलते हैं। बड़े ड्रम में शव भरकर उसे नहर पटरी की झाड़ी तक पहुंचाने में चौपहिया वाहन की मदद लेने का अंदेशा है। शव दो से तीन दिन पुराना है। इस दौरान कई वाहन यहां से गुजरे हैं। इससे टायर के निशान से वाहन का अनुमान लगाना भी संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

एसओ गौरव कुमार ने बताया कि ड्रम में स्कूटी की चाभी मिली है। आशंका है कि स्कूटी से जा रहे युवक को हत्यारोपियों ने दबोचा और उसकी चाबी निकालकर हत्या के बाद शव के साथ ड्रम में डाल दिया। जिले के साथ आसपास के जिलों के थानों में शव मिलने की सूचना भेजी गई है। यह भी बताया गया है कि लावारिस हालत में यदि कोई स्कूटी मिलती है तो तत्काल सूचना दें। स्कूटी मिलती है तो शव की पहचान के साथ ही घटना का खुलासा जल्द हो जाएगा।
ग्रामीणों ने किसी फैक्टरी कर्मी या ठेकेदार का शव होने व ठेकेदारी के दौरान विवाद होने पर युवक की हत्या कर शव को ड्रम में फेंकने का अंदेशा जताया है। इससे पहले भी दही थाना क्षेत्र में दो युवतियों के मिले शव की न ही अब तक पहचान हो सकी और न ही पुलिस घटना का खुलासा ही कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें