फैक्टरी में बीयर के कैंन नष्ट कराते एसडीएम व आबकारी टीम। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कोरोना कर्फ्यू के दौरान आपूर्ति ठप होने से अकरमपुर स्थित फैक्टरी में 45 हजार पेटी बीयर खराब हो गई। इसकी कीमत 10 करोड़ है। एसडीएम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने इसे नष्ट कराना शुरू किया है।
अकरमपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीयर फैक्टरी गोल्ड ब्रेवरीज में कोरोना कर्फ्यू के दौरान आपूर्ति न होने से 45 हजार पेटी बीयर खराब हो गई। आबकारी विभाग ने स्टाक मिलान करने के बाद इसे छह माह की अवधि पूरी होने पर नष्ट करने के निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम सदर सत्यप्रिय सिंह, उप आबकारी अयुक्त विजय मिश्रा, सहायक आबकारी आयुक्त करुणेंद्र सिंह और सहायक आबकारी आयुक्त रविशंकर वर्मा की मौजूदगी में बीयर की केन और बोतलों को नष्ट करने का काम शुरू किया गया। पहले दिन सात हजार पेटी बीयर नष्ट की गई। एसडीएम ने बताया कि टीम की मौजूदगी में बीयर को नष्ट कराया जा रहा है।