सफीपुर। मजलिस व मातम में शामिल होने अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा बुधवार को अपने गृह नगर सफीपुर पहुंचे। उन्होंने इमामबाड़ा में जियारत की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
करबला के शासक यजीद ने मोहम्मद साहब के मार्ग दर्शन पर चलने वाले उनके नवासे इमाम हुसैन को सच्चाई के मार्ग से हट उसके साथ दोस्ती कर लेने का निमंत्रण दिया। इमाम की ओर से आमंत्रण न स्वीकारने पर हुसैन सहित उनके 71 साथी व परिजनों को सात से दस मोहर्रम तक भूखा व प्यासा रखकर शहीद कर दिया। 72 शाहदतों का गम मनाने वालों ने सात व आठ मोहर्रम की मध्य रात्रि कस्बा स्थित बड़े इमामबाड़ा में ताबूत व अलम सजाकर मातम किया। गृह नगर पहुंचे राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने ताबूत व अलम की जियारत की। अंजुमन ए इमामिया के सदस्यों ने मातम करते हुए नौहे पढ़े।