फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: महिला सिपाही से अभद्रता पर मुंशी लाइन हाजिर, एसओ के न सुनने पर एसपी से की शिकायत

Mon, 08 Nov 2021 03:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव के अचलगंज थाना में तैनात महिला सिपाही से अभद्रता करने के मामले में थाना के मुंशी (सिपाही) को सीओ की रिपोर्ट पर एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। महिला सिपाही का आरोप है कि पहले भी मुंशी ने उससे अभद्रता की थी। मुंशी के माफी मांगने पर उसने शिकायत नहीं की थी। 
विज्ञापन


अचलगंज थाना में तैनात महिला सिपाही से 5/6 नवंबर को थाना के मुंशी रामविनय चाहर ने अभद्रता की। आरोप है कि कार्यवाहक एसओ राजेश कुमार सिंह से महिला सिपाही ने शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई की जगह मुंशी (सिपाही) का ही पक्ष लिया।

मुंशी पर कार्रवाई न होने से वह एसपी दिनेश त्रिपाठी से मिलने पहुंची। उनके न मिलने पर पीआरओ को आपबीती बताई और लौट आई। बाद में एसपी तक मामला पहुंचा तो उन्होंने सीओ बीघापुर डीपी सिंह को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सीओ ने जांच में आरोप सही पाकर रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मुंशी कांस्टेबल रामविनय चाहर को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने बताया कि सिपाही के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश भी सीओ को दिए गए हैं।

एसओ की कारस्तानी, मुंशी की बैक डेट में कर दी रवानगी 
घटना 5/6 नवंबर की रात हुई। सूत्रों के अनुसार कार्यवाहक एसओ ने पहले तो महिला सिपाही की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया फिर अपने करीबी मुंशी को बचाने के लिए पांच नवंबर की सुबह छुट्टी देकर रजिस्टर में उसकी रवानगी दर्ज करा दी।

सूत्रों के अनुसार आरोपी सिपाही के मोबाइल लोकेशन की जांच की जाए तो घटना वाली रात उसकी मौजूदगी थाने की ही मिलेगी। एसपी ने बताया कि प्रकरण के सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें