गंजमुरादाबाद। मोहल्ला जोगियाना में मानसिक बीमार युवती ने घर में फांसी ली। गंजमुरादाबाद के मोहल्ला जोगियाना निवासी इरफान अली लकड़ी कटाई के लिए सफीपुर गया था। पत्नी रिश्तेदारी में गई थी। रविवार दोपहर बड़ी पुत्री रुखसार (19) ने घर के जाल में फंदा लगाकर फांसी लगा ली।
पड़ोसी व बड़ी बहन रूबी उसे लेकर बांगरमऊ सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि रुखसार कई महीनों से मानसिक बीमार चल रही थी। जिसका इलाज कराया जा रहा था। इससे उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।