फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हल्की बारिश में बजार-बस्ती जलगमग्न, सीएचसी लबालब

Sun, 30 Jun 2024 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर /पुरवा। रविवार शाम कई क्षेत्रों में हुई बारिश से किसानों को तो राहत मिली लेकिन बस्ती और बाजारों में जलभराव होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। पुरवा सीएचसी में जल निकासी की व्यवस्था न होने से पानी भर गया।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब चार बजे बीघापुर और पुरवा तहसील क्षेत्रों में आधे घंटे बारिश हुई। उन्नाव-लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे कस्बा सिकंदरपुर कर्ण कस्बा टापू बन गया। यहां हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से नाला सड़क से ऊंचा बना दिया गया। इससे बस्ती का पानी निकल नहीं सका और सर्विस रोड किनारे की दुकानों और घरों में भर गया। कपड़ा व्यापारी मोना, अंकित सहित अन्य की दुकान में पानी भरने से दुकान का सारा सामान भीग गया।
व्यापारी छन्नर, राज गुप्ता, कमलेश, अशोक चतुर्वेदी, बनवारी व संजू की दुकानों के सामने पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया। व्यापार मंडल के पूर्व महामंत्री गुड्डू लाडला ने बताया कि लगातार विरोध करने के बाद भी मनमानी करते हुए निर्माण एजेंसी ने नाला सड़क से ऊंचा बना दिया। भाजपा नेता पंकज अवस्थी ने राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, पुरवा कस्बे में जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त न होने से पीएचसी परिसर में पानी भर गया। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। सीएचसी प्रभारी डॉ, दिनेश कुमार ने बताया कि सीएचसी परिसर ऊंचा और सड़क किनारे बनी नाली नीचे होने से हर साल पानी भरता है। कई बार सीएमओ कार्यालय पत्र भेजकर समस्या हल कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें